लोड हो रहा है...

SAT, 31 OCT 2026 UPDATED 11:09 AM
RNI: UPHIN/2023/91010 | राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र | भारत सरकार से मान्यता प्राप्त | प्रधान सम्पादक: अरविन्द कुमार गौतम | बदायूं, उत्तर प्रदेश
31 Oct 2026 | EN / HI

नेविगेशन मेनू

📍 ज़िला चुनें: सभी ज़िले बदायूं बरेली पीलीभीत शाहजहांपुर मुरादाबाद संभल
📰 ताज़ा
खबरें
न्यूज़रूम लाइव अंतिम अपडेट: 31 Oct 2026, 11:09 AM RSS फीड समाचार भेजें संपादकीय संपर्क

राज्यसभा चुनाव: सपा के तीसरे प्रत्याशी के तौर पर सलीम इकबाल शेरवानी का नाम चर्चा में

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी तीन प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है। प्रो. रामगोपाल यादव और पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन के साथ पूर्व सांसद सलीम इकबाल शेरवानी का नाम तीसरे प्रत्याशी के तौर पर चर्चा में है। हालांकि सपा ने अभी तीनों नामों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

सलीम इकबाल शेरवानी का फाइल फोटो, सपा के संभावित राज्यसभा प्रत्याशी के रूप में नाम चर्चा में
सपा के संभावित राज्यसभा प्रत्याशी सलीम इकबाल शेरवानी का फाइल फोटो। फोटो: फाइल फोटो/सोशल मीडिया रोहिलखण्ड प्रभात
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। राज्य की 10 राज्यसभा सीटों के लिए मंगलवार, 29 सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी बीच समाजवादी पार्टी ने तीन प्रत्याशी मैदान में उतारने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के संभावित नामों में पूर्व सांसद सलीम इकबाल शेरवानी का नाम भी चर्चा में है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक सपा विधायक दल की बैठक में राज्यसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के नामों पर मंथन हुआ है। प्रो. रामगोपाल यादव और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन के नाम पर सहमति की खबरें सामने आई हैं। वहीं तीसरे प्रत्याशी के तौर पर सलीम इकबाल शेरवानी समेत कुछ अन्य नामों पर चर्चा चल रही है।

सलीम शेरवानी के नाम की क्यों हो रही चर्चा

सलीम इकबाल शेरवानी बदायूं लोकसभा क्षेत्र से पांच बार सांसद रह चुके हैं और केंद्र सरकार में मंत्री भी रहे हैं। फरवरी 2024 में उन्होंने समाजवादी पार्टी के महासचिव पद से इस्तीफा दिया था। उस समय उन्होंने राज्यसभा चुनाव में सपा की ओर से मुस्लिम उम्मीदवार नहीं उतारे जाने पर असहमति जताई थी।

अब 2026 के राज्यसभा चुनाव में तीसरे प्रत्याशी के नाम को लेकर सपा में मंथन के बीच शेरवानी का नाम फिर चर्चा में आया है। नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार पार्टी के भीतर तीसरे नाम के लिए सलीम शेरवानी के नाम पर चर्चा चल रही है, हालांकि अंतिम फैसला अभी बाकी है।

29 सितंबर से नामांकन शुरू

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी किया है। उत्तर प्रदेश में नामांकन 29 सितंबर से शुरू होकर 6 अक्टूबर तक चलेगा। नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर को होगी और 9 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 16 अक्टूबर को होगा।

सपा की ओर से तीन प्रत्याशी उतारने की तैयारी के बावजूद पार्टी ने अभी तक तीनों नामों की औपचारिक घोषणा नहीं की है। ऐसे में सलीम इकबाल शेरवानी के नाम को फिलहाल संभावित प्रत्याशी के तौर पर ही देखा जा रहा है। अंतिम तस्वीर सपा की आधिकारिक घोषणा और नामांकन दाखिल होने के बाद स्पष्ट होगी।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)300 x 250
📢

विज्ञापन स्थान (300 x 250)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

स्रोत: अन्य

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

📺 YOUTUBE
रोहिलखण्ड प्रभात
ताज़ा खबरों के वीडियो देखें
▶ Subscribe करें
👁️ 6,557 व्यूज

संबंधित खबरें

बसपा प्रमुख मायावती ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले चुनावी सर्वेक्षणों पर सवाल उठाए।
मायावती का चुनावी सर्वे पर हमला, बोलीं—बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश!
उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2026 को लेकर हाईकोर्ट के आदेश की खबर
यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट सख्त, 3 महीने में चुनाव कराने का निर्देश
बदायूं के गुलड़िया में PDA महापंचायत के दौरान सांसद धर्मेंद्र यादव और अन्य सपा नेता
PDA पंचायत में उमड़ी हजारों की भीड़,धर्मेंद्र यादव ने भाजपा पर साधा निशाना
दिल्ली वोट चोरी रैली में शामिल बदायूं के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता।
दिल्ली की ‘वोट चोरी’ रैली में बदायूं के कांग्रेसियों ने भरी हुंकार,

📰 न्यूज़ लेटर सब्सक्राइब करें

सभी नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं। कोई स्पैम नहीं, केवल सर्वश्रेष्ठ समाचार।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
YOUWE GROUP