लोड हो रहा है...

FRI, 30 OCT 2026 UPDATED 08:46 AM
RNI: UPHIN/2023/91010 | राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र | भारत सरकार से मान्यता प्राप्त | प्रधान सम्पादक: अरविन्द कुमार गौतम | बदायूं, उत्तर प्रदेश
30 Oct 2026 | EN / HI

नेविगेशन मेनू

📍 ज़िला चुनें: सभी ज़िले बदायूं बरेली पीलीभीत शाहजहांपुर मुरादाबाद संभल
📰 ताज़ा
खबरें
न्यूज़रूम लाइव अंतिम अपडेट: 30 Oct 2026, 08:46 AM RSS फीड समाचार भेजें संपादकीय संपर्क

स्वास्थ्य योजनाओं में लक्ष्य अधूरा,सीडीओ गामिनी सिंगला ने जताई नाराजगी

बदायूं में स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा के दौरान सीडीओ गामिनी सिंगला ने जननी सुरक्षा योजना के भुगतान और संस्थागत प्रसव का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए।

बदायूं में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा करतीं सीडीओ गामिनी सिंगला।
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते अधिकारी। फोटो: रोहिलखण्ड प्रभात / संबंधित विभाग
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

जननी सुरक्षा योजना के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश, संस्थागत प्रसव का लक्ष्य पूरा नहीं होने पर चेतावनी

बदायूं। स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति कम मिलने पर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) गामिनी सिंगला ने नाराजगी जताई। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना के तहत सीएचसी जगत और आसफपुर में भुगतान की प्रगति संतोषजनक न मिलने पर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं, संस्थागत प्रसव के मामले में राजकीय मेडिकल कॉलेज, सीएचसी जगत और सैदपुर का लक्ष्य पूरा नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।

मंगलवार को विकास भवन सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीडीओ ने विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना के भुगतान में तेजी लाने और संस्थागत प्रसव के निर्धारित लक्ष्य को समय से पूरा करने पर जोर दिया। सीएचसी सैदपुर के प्रभारी डॉ. विपिन वर्मा ने हाल ही में कार्यभार संभाला है। वहीं, आशाओं के धरने के कारण भी संस्थागत प्रसव की सेवाएं प्रभावित होने की बात सामने आई। इसके बावजूद सीडीओ ने सभी संबंधित अधिकारियों को लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए।

संचारी रोग नियंत्रण अभियान में सफाई तेज करने के निर्देश

एक से 31 अक्टूबर तक चल रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा करते हुए सीडीओ ने जिला पंचायत राज अधिकारी को सफाई अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अभियान के तहत स्वच्छता संबंधी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया।

10 गांवों में आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश

आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा के दौरान सीडीओ ने नोडल अधिकारी डॉ. वैभव गुप्ता को विशेष अभियान चलाकर 10 गांवों में आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। इसका उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ उपलब्ध कराना है।

आभा आईडी से उपचार और पर्चे बनाने पर जोर

सीडीओ ने सभी चिकित्सा प्रभारियों को मरीजों का उपचार आभा आईडी के माध्यम से करने और पर्चे भी इसी व्यवस्था के तहत बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में डिजिटल व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा सभी योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय से मिलना चाहिए।

बैठक में जिला विकास अधिकारी मनोज कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विकास शर्मा, डॉ. शोभा अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारी और चिकित्सक मौजूद रहे।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)300 x 250
📢

विज्ञापन स्थान (300 x 250)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

स्रोत: आधिकारिक विभाग

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

📺 YOUTUBE
रोहिलखण्ड प्रभात
ताज़ा खबरों के वीडियो देखें
▶ Subscribe करें
👁️ 2,923 व्यूज

संबंधित खबरें

बदायूं में जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए
बदायूं: बैंकिंग नियमों के खिलाफ उतरे व्यापारी, वित्त मंत्री को ज्ञापन
बदायूं पटेल चौक पर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्थल को क्षति पहुंचने के आरोप पर भारतीय पटेल महासभा की बैठक
सरदार पटेल की प्रतिमा स्थल से छेड़छाड़ पर कुर्मी समाज में आक्रोश,
बदायूं के गांधी ग्राउंड में 29 और 30 अक्टूबर को आयोजित होने वाले युवा ऑर्गनाइजेशन दिवाली सेलिब्रेशन सीजन-6 का पोस्टर।
बदायूं में 2 दिन सजेगा दिवाली सेलिब्रेशन सीजन-6,सूफी नाइट बनेगी आकर्षण
एसएसपी अंकिता शर्मा ने दो थानाध्यक्षों को स्टार लगाकर बधाई दी।
बदायूं में दो थानाध्यक्ष समेत 5 दारोगा बने इंस्पेक्टर, SSP ने वर्दी पर लगाए स्टार

📰 न्यूज़ लेटर सब्सक्राइब करें

सभी नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं। कोई स्पैम नहीं, केवल सर्वश्रेष्ठ समाचार।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
YOUWE GROUP