लोड हो रहा है...

FRI, 30 OCT 2026 UPDATED 10:17 AM
RNI: UPHIN/2023/91010 | राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र | भारत सरकार से मान्यता प्राप्त | प्रधान सम्पादक: अरविन्द कुमार गौतम | बदायूं, उत्तर प्रदेश
30 Oct 2026 | EN / HI

नेविगेशन मेनू

📍 ज़िला चुनें: सभी ज़िले बदायूं बरेली पीलीभीत शाहजहांपुर मुरादाबाद संभल
📰 ताज़ा
खबरें
न्यूज़रूम लाइव अंतिम अपडेट: 30 Oct 2026, 10:17 AM RSS फीड समाचार भेजें संपादकीय संपर्क

बदायूं में 185वां उर्स-ए-कादरी 28 अक्टूबर से, 25 हजार जायरीन के पहुंचने की उम्मीद

बदायूं की दरगाह आलिया कादरिया में 28 से 30 अक्टूबर तक 185वां उर्स-ए-कादरी आयोजित होगा। 29 अक्टूबर को शाही की जियारत और कादरी मजलिसी कॉन्फ्रेंस होगी, जबकि 30 अक्टूबर को कुल की फातिहा के साथ समापन होगा।

बदायूं स्थित दरगाह आलिया कादरिया, जहां 28 से 30 अक्टूबर तक 185वां उर्स-ए-कादरी मनाया जाएगा।
दरगाह आलिया कादरिया में 28 अक्टूबर से शुरू होगा 185वां उर्स-ए-कादरी। फोटो: आयोजक / खानकाह आलिया कादरिया
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

28 से 30 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम, 25 हजार जायरीन के पहुंचने की उम्मीद

बदायूं। दरगाह-ए-आलिया कादरिया पर हजरत शाह ऐनुल हक मौलाना अब्दुल मजीद कादरी बदायूंनी रहमतुल्लाह अलैह का 185वां सालाना उर्स-ए-कादरी 28 से 30 अक्टूबर तक अकीदत और शानो-शौकत के साथ मनाया जाएगा। उर्स में देश-विदेश से करीब 25 हजार जायरीनों के पहुंचने की उम्मीद है। खानकाह आलिया कादरिया के प्रवक्ता मोहम्मद तनवीर खान कादरी ने पत्रकार वार्ता में उर्स के कार्यक्रमों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उर्स काजी-ए-जिला हजरत अब्दुल गनी मोहम्मद अतीफ मियां कादरी, सज्जादानशीन खानकाह आलिया कादरिया की सरपरस्ती और हजरत मौलाना फजल-ए-रसूल मोहम्मद अज्जाम मियां कादरी की निगरानी में आयोजित होगा। जायरीनों की सुविधा के लिए खानकाह की ओर से विशेष इंतजाम किए जाएंगे। जायरीन दरगाह पर हाजिरी देकर अपनी मुरादों के लिए दुआ करेंगे।

29 अक्टूबर को होगी शाही की जियारत

उर्स के तहत 29 अक्टूबर को नमाजे जुहर के बाद तकरीबात होंगी और शाही की जियारत कराई जाएगी। रात में नमाजे इशा के बाद कादरी मजलिसी कॉन्फ्रेंस आयोजित होगी। 30 अक्टूबर को नमाजे फज्र के बाद कुल की फातिहा के साथ उर्स का समापन किया जाएगा। उर्स एवं खानकाह व मदरसा आलिया कादरिया के नाजिम हाफिज अब्दुल कय्यूम कादरी ने भी आयोजन से जुड़ी जानकारी दी।

अपने दौर के बड़े सूफी थे साहिबे उर्स

हजरत शाह ऐनुल हक मौलाना अब्दुल मजीद कादरी बदायूंनी रहमतुल्लाह अलैह अपने दौर के बड़े सूफी और आध्यात्मिक व्यक्तित्व थे। उनकी विलादत 1765 ईस्वी में हुई थी। वह इबादत में मशगूल रहते थे और अपने संदेशों से लोगों का मार्गदर्शन करते थे। उनका विसाल 17 मुहर्रम, 1263 हिजरी को हुआ था। उनकी याद में हर साल उर्स-ए-कादरी का आयोजन किया जाता है।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)300 x 250
📢

विज्ञापन स्थान (300 x 250)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

बदायूं में 185वां उर्स-ए-कादरी 28 अक्टूबर से, 25 हजार जायरीन के पहुंचने की उम्मीद - फोटो 2

स्रोत: अन्य

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

📺 YOUTUBE
रोहिलखण्ड प्रभात
ताज़ा खबरों के वीडियो देखें
▶ Subscribe करें
👁️ 2,923 व्यूज

संबंधित खबरें

बदायूं के नरेली माहोरा गांव में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं समूह सखी पर वसूली के आरोप लगाते हुए।
समूह सखी पर KYC के नाम पर वसूली, दो लाख की निकासी का आरोप
बदायूं में जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए
बदायूं: बैंकिंग नियमों के खिलाफ उतरे व्यापारी, वित्त मंत्री को ज्ञापन
बदायूं पटेल चौक पर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्थल को क्षति पहुंचने के आरोप पर भारतीय पटेल महासभा की बैठक
सरदार पटेल की प्रतिमा स्थल से छेड़छाड़ पर कुर्मी समाज में आक्रोश,
बदायूं के गांधी ग्राउंड में 29 और 30 अक्टूबर को आयोजित होने वाले युवा ऑर्गनाइजेशन दिवाली सेलिब्रेशन सीजन-6 का पोस्टर।
बदायूं में 2 दिन सजेगा दिवाली सेलिब्रेशन सीजन-6,सूफी नाइट बनेगी आकर्षण

📰 न्यूज़ लेटर सब्सक्राइब करें

सभी नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं। कोई स्पैम नहीं, केवल सर्वश्रेष्ठ समाचार।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
YOUWE GROUP