लोड हो रहा है...

SAT, 31 OCT 2026 UPDATED 01:01 PM
RNI: UPHIN/2023/91010 | राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र | भारत सरकार से मान्यता प्राप्त | प्रधान सम्पादक: अरविन्द कुमार गौतम | बदायूं, उत्तर प्रदेश
31 Oct 2026 | EN / HI

नेविगेशन मेनू

📍 ज़िला चुनें: सभी ज़िले बदायूं बरेली पीलीभीत शाहजहांपुर मुरादाबाद संभल
📰 ताज़ा
खबरें
न्यूज़रूम लाइव अंतिम अपडेट: 31 Oct 2026, 01:01 PM RSS फीड समाचार भेजें संपादकीय संपर्क

समूह सखी पर KYC के नाम पर वसूली, दो लाख की निकासी का आरोप

जगत ब्लॉक के गांव नरेली माहोरा में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने समूह सखी पर केवाईसी के नाम पर वसूली और करीब दो लाख रुपये निकालने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।

बदायूं के नरेली माहोरा गांव में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं समूह सखी पर वसूली के आरोप लगाते हुए।
स्वयं सहायता समूह में कथित अनियमितताओं को लेकर अपनी शिकायत रखतीं नरेली माहोरा गांव की महिलाएं। फोटो: रोहिलखण्ड प्रभात संवाददाता
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

जगत ब्लॉक के नरेली माहोरा गांव में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने समूह सखी पर लगाए गंभीर आरोप, विरोध करने पर गाली-गलौज और समूह से निकालने की धमकी देने का भी दावा

बदायूं। ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों में कथित अनियमितताओं का मामला सामने आया है। जगत ब्लॉक के नरेली माहोरा गांव में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने समूह सखी चंद्र प्रभा पर केवाईसी (KYC) के नाम पर अवैध वसूली करने और फर्जी हस्ताक्षर के जरिए करीब दो लाख रुपये निकालने का गंभीर आरोप लगाया है।

जय अंबे महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का आरोप है कि समूह सखी द्वारा केवाईसी कराने के नाम पर अलग-अलग महिलाओं से 30, 150, 250 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक की रकम ली जा रही है। महिलाओं का कहना है कि इस रकम को किस मद में लिया जा रहा है, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जाती।

महिलाओं ने दावा किया कि समूह सखी द्वारा कथित तौर पर फर्जी हस्ताक्षर कर समूह के खाते से करीब दो लाख रुपये की धनराशि निकाल ली गई। जब उन्होंने इस संबंध में सवाल उठाए और निकाली गई रकम का हिसाब मांगा तो कथित रूप से उनके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया गया।

पासबुक अपने पास रखने और धमकी देने का आरोप

समूह की महिलाओं का आरोप है कि समूह की बैंक पासबुक भी समूह सखी चंद्र प्रभा के पास रहती हैं। इसके चलते महिलाओं को अपने खाते में जमा धनराशि और बैंक लेनदेन की जानकारी प्राप्त करने में परेशानी होती है। महिलाओं का कहना है कि निर्धारित रकम नहीं देने या कथित अनियमितताओं का विरोध करने पर उन्हें समूह से बाहर निकालने की धमकी दी जाती है।

महिलाओं ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ाना है, लेकिन यदि केवाईसी के नाम पर वसूली और बिना सहमति के धन निकासी हुई है तो यह बेहद गंभीर मामला है।

अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग

पीड़ित महिलाओं ने संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, समूह के बैंक खातों का स्टेटमेंट निकलवाने, कथित हस्ताक्षरों का सत्यापन कराने और धनराशि के लेनदेन की जांच करने की मांग की है। महिलाओं ने दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है।

इस मौके पर रोशनी, कुसुम, रचना, ओमवती, विद्यावती, समीक्षा, नीरज शाक्य, शिखा, दिशा सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)300 x 250
📢

विज्ञापन स्थान (300 x 250)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

स्रोत: रिपोर्टर

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

📺 YOUTUBE
रोहिलखण्ड प्रभात
ताज़ा खबरों के वीडियो देखें
▶ Subscribe करें
👁️ 9,796 व्यूज

संबंधित खबरें

बदायूं में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर माल्यार्पण करते भारतीय पटेल महासभा के पदाधिकारी।
भारतीय पटेल महासभा ने हर्षोल्लास से मनाई सरदार पटेल जयंती
बदायूं में पुलिस लाइन चौराहे पर डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते टीएसआई ललित कुमार।
बदायूं में फिर एक्शन मोड में दिखे टीएसआई ललित कुमार, डग्गामार वाहनों में मचा हड़कंप
दातागंज ब्लॉक के इंचार्ज प्रधानाध्यापक पवन भारती।
बदायूं: BEO पर कमीशन मांगने का आरोप, प्रधानाध्यापक का वीडियो वायरल
बदायूं में परिवहन विभाग की कार्रवाई के दौरान सीज किए गए वाहन।
बदायूं में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, बकाया टैक्स वाले 16 वाहन सीज

📰 न्यूज़ लेटर सब्सक्राइब करें

सभी नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं। कोई स्पैम नहीं, केवल सर्वश्रेष्ठ समाचार।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
YOUWE GROUP