लोड हो रहा है...

SAT, 31 OCT 2026 UPDATED 01:50 PM
RNI: UPHIN/2023/91010 | राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र | भारत सरकार से मान्यता प्राप्त | प्रधान सम्पादक: अरविन्द कुमार गौतम | बदायूं, उत्तर प्रदेश
31 Oct 2026 | EN / HI

नेविगेशन मेनू

📍 ज़िला चुनें: सभी ज़िले बदायूं बरेली पीलीभीत शाहजहांपुर मुरादाबाद संभल
📰 ताज़ा
खबरें
न्यूज़रूम लाइव अंतिम अपडेट: 31 Oct 2026, 01:50 PM RSS फीड समाचार भेजें संपादकीय संपर्क

बदायूं: BEO पर कमीशन मांगने का आरोप, प्रधानाध्यापक का वीडियो वायरल

दातागंज ब्लॉक के प्रधानाध्यापक पवन भारती ने खंड शिक्षा अधिकारी पर कंपोजिट ग्रांट, झंडे और स्पोर्ट्स किट के नाम पर कमीशन मांगने, गाली-गलौज करने और निलंबन व वेतन रोकने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं।

दातागंज ब्लॉक के इंचार्ज प्रधानाध्यापक पवन भारती।
खंड शिक्षा अधिकारी पर आरोप लगाते प्रधानाध्यापक पवन भारती। फोटो: वायरल वीडियो/सोशल मीडिया
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

दातागंज ब्लॉक के इंचार्ज प्रधानाध्यापक पवन भारती ने वीडियो जारी कर सुनाई आपबीती, निलंबन और वेतन रोकने की धमकी देने का भी लगाया आरोप

बदायूं। जनपद के दातागंज ब्लॉक में शिक्षा विभाग से जुड़ा एक मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बसेला के इंचार्ज प्रधानाध्यापक पवन भारती ने खंड शिक्षा अधिकारी पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने, विभिन्न मदों में जारी सरकारी धनराशि से कमीशन मांगने और विरोध करने पर कार्रवाई की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में प्रधानाध्यापक पवन भारती का कहना है कि खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से बीआरसी के क्लर्क आलोक के माध्यम से उन्हें लगातार फोन करवाया जा रहा है। आरोप है कि उनसे कंपोजिट ग्रांट की धनराशि में कमीशन देने, झंडे के नाम पर 1,000 से 1,500 रुपये तथा स्पोर्ट्स किट के नाम पर पैसे देने की मांग की जा रही है। इसके अलावा विभिन्न मदों में विद्यालयों के लिए जारी धनराशि से भी कमीशन मांगे जाने का आरोप लगाया गया है।

पवन भारती का कहना है कि उन्होंने कथित रूप से की जा रही इन मांगों का विरोध किया तो खंड शिक्षा अधिकारी ने उनके साथ गाली-गलौज की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर उन्हें निलंबित करने, वेतन रोकने और नौकरी नहीं करने देने की धमकियां दी जा रही हैं।

प्रधानाध्यापक द्वारा वीडियो जारी किए जाने के बाद शिक्षा विभाग में हलचल की स्थिति बन गई है। अब इस पूरे मामले में शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों की प्रतिक्रिया और जांच को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

हालांकि, वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इस मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार से जानकारी लेनी चाही तो उनका फोन नहीं उठा।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)300 x 250
📢

विज्ञापन स्थान (300 x 250)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

स्रोत: अन्य

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

📺 YOUTUBE
रोहिलखण्ड प्रभात
ताज़ा खबरों के वीडियो देखें
▶ Subscribe करें
👁️ 5,609 व्यूज

संबंधित खबरें

बदायूं में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर माल्यार्पण करते भारतीय पटेल महासभा के पदाधिकारी।
भारतीय पटेल महासभा ने हर्षोल्लास से मनाई सरदार पटेल जयंती
बदायूं में पुलिस लाइन चौराहे पर डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते टीएसआई ललित कुमार।
बदायूं में फिर एक्शन मोड में दिखे टीएसआई ललित कुमार, डग्गामार वाहनों में मचा हड़कंप
बदायूं में परिवहन विभाग की कार्रवाई के दौरान सीज किए गए वाहन।
बदायूं में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, बकाया टैक्स वाले 16 वाहन सीज
बदायूं के कुंवरपाल ने जेल से रिहा होने के बाद वायरल वीडियो में पुलिस पर 1.22 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया।
युवक ने अलापुर पुलिस पर वसूली का आरोप,लगाते हुए किया वीडियो वायरल!

📰 न्यूज़ लेटर सब्सक्राइब करें

सभी नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं। कोई स्पैम नहीं, केवल सर्वश्रेष्ठ समाचार।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
YOUWE GROUP