लोड हो रहा है...

FRI, 30 OCT 2026 UPDATED 10:17 AM
RNI: UPHIN/2023/91010 | राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र | भारत सरकार से मान्यता प्राप्त | प्रधान सम्पादक: अरविन्द कुमार गौतम | बदायूं, उत्तर प्रदेश
30 Oct 2026 | EN / HI

नेविगेशन मेनू

📍 ज़िला चुनें: सभी ज़िले बदायूं बरेली पीलीभीत शाहजहांपुर मुरादाबाद संभल
📰 ताज़ा
खबरें
न्यूज़रूम लाइव अंतिम अपडेट: 30 Oct 2026, 10:17 AM RSS फीड समाचार भेजें संपादकीय संपर्क

वजीरगंज में डेंगू से महिला की मौत, तीन बच्चे भी बुखार से पीड़ित

बदायूं के वजीरगंज स्थित होली चौक मोहल्ले की 35 वर्षीय प्रेमवती की बरेली में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, उन्हें डेंगू था। परिवार के तीन बच्चे भी डेंगू से पीड़ित बताए जा रहे हैं।

वजीरगंज में डेंगू से महिला की मौत का मामला
वजीरगंज के होली चौक मोहल्ले में महिला की मौत के बाद परिवार में शोक। फोटो: संवाददाता, रोहिलखण्ड प्रभात
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

होली चौक मोहल्ले की घटना से परिवार में मचा कोहराम, बरेली के अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम

वजीरगंज (बदायूं)। कस्बे के होली चौक मोहल्ले में डेंगू से पीड़ित 35 वर्षीय महिला प्रेमवती की उपचार के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, परिवार के तीन बच्चे भी डेंगू से पीड़ित बताए जा रहे हैं। उनका अलग-अलग स्थानों पर उपचार चल रहा है। एक ही परिवार में महिला की मौत और तीन बच्चों के बीमार होने से मोहल्ले में भी चिंता का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, होली चौक मोहल्ला निवासी प्रेमवती पत्नी अशोक कुमार प्रजापति को बुखार आने पर परिजनों ने एक पैथोलॉजी लैब में जांच कराई थी। परिजनों के मुताबिक, जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। इसके बाद उन्हें बदायूं के एके वर्मा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां दो दिन तक उपचार चला। हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उन्हें बरेली ले गए। वहां दीपमाला अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

तीन बच्चे भी बीमार, अलग-अलग जगह चल रहा उपचार

प्रेमवती के पति अशोक कुमार प्रजापति बैंक ऑफ बड़ौदा की आंवला शाखा में संविदा कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं। दंपती के चार बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और तीन बेटियां शामिल हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। परिजनों के अनुसार, परिवार के तीन अन्य बच्चे भी डेंगू से पीड़ित हैं।

इनमें 12 वर्षीय अमित, 18 वर्षीय पूजा और 16 वर्षीय बबली शामिल हैं। अमित का बिसौली में उपचार चल रहा है, जबकि पूजा और बबली का भी उपचार कराया जा रहा है। मां की मौत और तीन बच्चों के बीमार होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

मोहल्ले में चिंता का माहौल

घटना के बाद होली चौक मोहल्ले में चिंता का माहौल है। परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर लोग परेशान हैं। डेंगू के मामलों के बीच आसपास साफ-सफाई, जलभराव से बचाव और मच्छरों की रोकथाम की जरूरत भी महसूस की जा रही है। हालांकि, मोहल्ले में डेंगू की स्थिति और स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई कार्रवाई के संबंध में आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)300 x 250
📢

विज्ञापन स्थान (300 x 250)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

स्रोत: रिपोर्टर

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

📺 YOUTUBE
रोहिलखण्ड प्रभात
ताज़ा खबरों के वीडियो देखें
▶ Subscribe करें
👁️ 2,370 व्यूज

संबंधित खबरें

बदायूं के नरेली माहोरा गांव में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं समूह सखी पर वसूली के आरोप लगाते हुए।
समूह सखी पर KYC के नाम पर वसूली, दो लाख की निकासी का आरोप
बदायूं में जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए
बदायूं: बैंकिंग नियमों के खिलाफ उतरे व्यापारी, वित्त मंत्री को ज्ञापन
बदायूं पटेल चौक पर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्थल को क्षति पहुंचने के आरोप पर भारतीय पटेल महासभा की बैठक
सरदार पटेल की प्रतिमा स्थल से छेड़छाड़ पर कुर्मी समाज में आक्रोश,
बदायूं के गांधी ग्राउंड में 29 और 30 अक्टूबर को आयोजित होने वाले युवा ऑर्गनाइजेशन दिवाली सेलिब्रेशन सीजन-6 का पोस्टर।
बदायूं में 2 दिन सजेगा दिवाली सेलिब्रेशन सीजन-6,सूफी नाइट बनेगी आकर्षण

📰 न्यूज़ लेटर सब्सक्राइब करें

सभी नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं। कोई स्पैम नहीं, केवल सर्वश्रेष्ठ समाचार।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
YOUWE GROUP