लोड हो रहा है...

FRI, 30 OCT 2026 UPDATED 10:16 AM
RNI: UPHIN/2023/91010 | राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र | भारत सरकार से मान्यता प्राप्त | प्रधान सम्पादक: अरविन्द कुमार गौतम | बदायूं, उत्तर प्रदेश
30 Oct 2026 | EN / HI

नेविगेशन मेनू

📍 ज़िला चुनें: सभी ज़िले बदायूं बरेली पीलीभीत शाहजहांपुर मुरादाबाद संभल
📰 ताज़ा
खबरें
न्यूज़रूम लाइव अंतिम अपडेट: 30 Oct 2026, 10:16 AM RSS फीड समाचार भेजें संपादकीय संपर्क

कोहरे में एक्सप्रेसवे पर घटेगी रफ्तार, 1 नवंबर से लागू होंगे नए नियम

कोहरे में हादसे रोकने के लिए 1 नवंबर से यूपी के पांच एक्सप्रेसवे पर घटेगी वाहनों की रफ्तार, तेज चलाने पर कटेगा ऑनलाइन चालान।

यूपीडा के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के पांच एक्सप्रेसवे पर 1 नवंबर 2026 से 15 फरवरी 2027 तक लागू होने वाली संशोधित स्पीड लिमिट।
कोहरे के दौरान सड़क हादसे रोकने के लिए यूपी एक्सप्रेसवे पर संशोधित गति सीमा लागू की जाएगी। फोटो: परिवहन विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए फोटो
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

15 फरवरी 2027 तक लागू रहेगी संशोधित स्पीड लिमिट, नियम तोड़ने पर ऑनलाइन चालान

लखनऊ। सर्दियों में कोहरे और धुंध के कारण होने वाले सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने एक्सप्रेसवे पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा कम करने के निर्देश जारी किए हैं। संशोधित गति सीमा एक नवंबर 2026 से 15 फरवरी 2027 तक लागू रहेगी। इसके तहत कारों, बसों और भारी मालवाहक वाहनों के लिए अलग-अलग गति सीमा निर्धारित की गई है।

निर्धारित व्यवस्था के अनुसार, एक से 15 नवंबर तक सात या उससे कम सीटों वाली कारों और हल्के वाहनों की अधिकतम गति दिन में 100 और रात में 80 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। 15 नवंबर से 15 फरवरी तक इसे घटाकर दिन में 80 और रात में 60 किलोमीटर प्रति घंटा कर दिया जाएगा।

मध्यम एवं भारी यात्री वाहनों के लिए पहले चरण में दिन में 80 और रात में 60 किलोमीटर प्रति घंटा की सीमा तय की गई है। दूसरे चरण में यह सीमा दिन में 60 और रात में 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। वहीं, ट्रक, डंपर समेत भारी मालवाहक वाहनों की गति पहले चरण में दिन में 60 और रात में 50 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। दूसरे चरण में दिन में 50 और रात में 40 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम सीमा निर्धारित की गई है।

पांच एक्सप्रेसवे पर लागू होगी व्यवस्था

यह व्यवस्था लखनऊ-आगरा, पूर्वांचल, बुंदेलखंड, गोरखपुर लिंक और गंगा एक्सप्रेसवे पर लागू होगी। दिन का समय सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक और रात का समय रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक निर्धारित किया गया है।

ऑनलाइन चालान और सुरक्षा के विशेष इंतजाम

गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर निगरानी के लिए ऑटोमैटिक ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (एटीएमएस) को अपडेट करने की व्यवस्था की जा रही है। निर्धारित सीमा से अधिक गति में वाहन चलाने पर ऑनलाइन चालान किया जाएगा। इसके अलावा, दृश्यता 50 मीटर से कम होने पर सुरक्षा के मद्देनजर वाहनों को टोल प्लाजा और एमिनिटीज सेंटर के पास रोकने की व्यवस्था भी बताई गई है।

यूपीडा की इस पहल का उद्देश्य घने कोहरे के दौरान वाहनों की रफ्तार नियंत्रित कर सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम करना और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)300 x 250
📢

विज्ञापन स्थान (300 x 250)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

स्रोत: सरकारी विज्ञप्ति

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

📺 YOUTUBE
रोहिलखण्ड प्रभात
ताज़ा खबरों के वीडियो देखें
▶ Subscribe करें
👁️ 2,133 व्यूज

संबंधित खबरें

बदायूं के नरेली माहोरा गांव में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं समूह सखी पर वसूली के आरोप लगाते हुए।
समूह सखी पर KYC के नाम पर वसूली, दो लाख की निकासी का आरोप
बदायूं में जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए
बदायूं: बैंकिंग नियमों के खिलाफ उतरे व्यापारी, वित्त मंत्री को ज्ञापन
बदायूं पटेल चौक पर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्थल को क्षति पहुंचने के आरोप पर भारतीय पटेल महासभा की बैठक
सरदार पटेल की प्रतिमा स्थल से छेड़छाड़ पर कुर्मी समाज में आक्रोश,
बदायूं के गांधी ग्राउंड में 29 और 30 अक्टूबर को आयोजित होने वाले युवा ऑर्गनाइजेशन दिवाली सेलिब्रेशन सीजन-6 का पोस्टर।
बदायूं में 2 दिन सजेगा दिवाली सेलिब्रेशन सीजन-6,सूफी नाइट बनेगी आकर्षण

📰 न्यूज़ लेटर सब्सक्राइब करें

सभी नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं। कोई स्पैम नहीं, केवल सर्वश्रेष्ठ समाचार।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
YOUWE GROUP